Posts

Showing posts from May, 2022

एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से

  एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मण्डल द्वारा एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए राज्य में दो परीक्षा केन्द्र रायपुर व -बिलासपुर में बनाए गए हैं। अभ्यर्थी 6 से 29 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीएससी मेंस परीक्षा रायपुर सहित पांच केंद्रों में 26 से

  पीएससी मेंस परीक्षा रायपुर सहित पांच केंद्रों में 26 से  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा 26 से 29 मई के बीच होंगी। परीक्षा दो पाली में होगी। परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्गभिलाई और जगदलपुर शामिल है। प्रवेश पत्र 15 मई तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ।

निरीक्षक वाष्पयंत्र पद के लिए आवेदन 5 से

 निरीक्षक वाष्पयंत्र पद के लिए आवेदन 5 से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा निरीक्षक वाष्पयंत्र के 2 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इस संबंध हेतु आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 5 मई से 3 जून तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर त्रुटि सुधार कार्य 9 जून से 13 जून तक किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार हेतु अभ्यर्थियों को 100 रुपए आयोग को चुकाने होंगे।

सीनियर रेजीडेंट के 138 पदों पर नौकरी के अवसर

Image
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर  सीनियर रेजीडेंट के 138 पदों पर नौकरी के अवसर :- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने विभिन्न विभागों के लिए सीनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक) (ग्रुप ए) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 138 पदों को भरा जाएगा। इनमें से सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 32,14,48, 30 और 14 पद हैं। कुल पदों में से 5 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित हैं। सामान्य,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए भरने होंगे। आयु सीमा :- आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। 9 मई तक करें आवेदन :- अभ्यर्थी आवेदन लिंक https://forms.gle/RVKyDyJ2n4aTPtb9A पर क्लिक करके 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं। लिंक एम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। लिखित परीक्षा/इंटरव्य All India | Institute of Medical Sciences, Tatibandh, GE Road, Ralpur में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ति...

शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 2 मई को

Image
शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 2 मई को : - शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 2 को स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 2 मई को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजकों मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, मैनेजर, जनरल मैनेजर, टेली कॉलर एवं बिजनेस ऑफिसर के 19 पदों पर न्यूनतम स्नातक एवं एमबीए उत्तीर्ण अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह समीत सिनफैब रायपर द्वारा बिलिंग, सेल्स एक्जीक्यूटीव और हेल्पर के 60 पदों पर 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण योग्य अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जानी है। इन पदो के लिए अनुभवी, योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। स्थान : - रोजगार कार्यालय रायपुर  State government office पेट्रोल पंप के बाजू में, राज भवन के पास पुराना पुलिस मुख्यालय, Gaurav Path रायपुर छत्तीसगढ़