शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 2 मई को : - शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 2 को स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 2 मई को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजकों मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, मैनेजर, जनरल मैनेजर, टेली कॉलर एवं बिजनेस ऑफिसर के 19 पदों पर न्यूनतम स्नातक एवं एमबीए उत्तीर्ण अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह समीत सिनफैब रायपर द्वारा बिलिंग, सेल्स एक्जीक्यूटीव और हेल्पर के 60 पदों पर 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण योग्य अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जानी है। इन पदो के लिए अनुभवी, योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। स्थान : - रोजगार कार्यालय रायपुर State government office पेट्रोल पंप के बाजू में, राज भवन के पास पुराना पुलिस मुख्यालय, Gaurav Path रायपुर छत्तीसगढ़
Comments
Post a Comment